राज्य

फिरोजाबाद में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला

स्वशासी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य ने की अध्यक्षता

फिरोजाबाद।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुरुवार को फिरोजाबाद स्थित 100 शैय्या अस्पताल में एक विशेष जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासन द्वारा चलाए जा रहे जनसंख्या नियंत्रण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को परिवार नियोजन के महत्व, उपलब्ध संसाधनों तथा उनके सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल ने की। उन्होंने बताया कि समाज में जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा, मां बनने की उम्र वही होनी चाहिए, जब तन और मन दोनों रूप से महिला तैयार हो।

कार्यक्रम का संचालन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेरणा जैन के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने महिलाओं को बाल नियंत्रण के विभिन्न उपायों जैसे कि गर्भनिरोधक गोलियां, इंजेक्शन, व किट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिप्रा एवं डॉ. दिव्या चौधरी ने भी महिला स्वास्थ्य संबंधी किट को प्रदर्शित कर उनके उपयोग की विधि समझाई।

कार्यक्रम में उपस्थित अन्य प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. कविता अग्रवाल, डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. कृष्णा, कंचन शुक्ला एवं रेनू त्रिपाठी शामिल रहीं।

सभी ने मिलकर महिलाओं को जागरूक करते हुए जनसंख्या नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी और उन्हें योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *