
एजेंडा पोस्ट फिरोजाबाद।
फिरोजाबाद में भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर द्वारा संयुक्त रूप से 25 जून 1975 आपातकाल के दुःखद व काले अध्याय की 50वीं बरसी पर फिरोजाबाद क्लब में आयोजित “संगोष्ठी” व आपातकाल (काला दिवस की प्रदर्शनी) व लोकतंत्र सेनानियों व उनके परिवारजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर की संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि मा. अनूप गुप्ता प्रदेश महामंत्री ने एक पेड़ मां के नाम के अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। व आपात काल (काला दिवस) पर युवा पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई से अवगत कराने तथा संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया।
आपातकाल के खिलाफ संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों, महान विभूतियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि मा. अनूप गुप्ता प्रदेश महामंत्री व एमएलसी ने सम्बोधित करते हुऐ कहा कि कांग्रेस सरकार ने आपातकाल के दौरान न केवल लोकतान्त्रिक संस्थाओं को रौंदा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते।
कांग्रेस आज भी लोकतंत्र को सिर्फ तभी मानती है जब कुर्सी उसके पास होती है।उन्होंने बताया कि किस प्रकार 25 जून 1975 को लोकतंत्र का गला घोंटा गया, संविधान को कुचला गया, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता छीनी गई, लाखों लोगों को जेलों में बंद कर अमानवीय यातनाएँ दी गईं। 25 जून, सन् 1975 को अपने राजनीतिक अस्तित्व और सत्ता को बचाने के उद्देश्य के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में थोपा गया ‘आपातकाल’ स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे दुःखद, अलोकतांत्रिक और काला अध्याय है।भारत आम नागरिकों की पीड़ा को कभी नहीं भूलेगा, न ही संविधान पर क्रूर हमले के लिए कांग्रेस पार्टी को माफ करेगा।हर वर्ष 25 जून ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल का दंश झेलने वाले नागरिकों को मोदी सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि। आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने के मौके पर फिरोजाबाद में प्रदर्शनी का आयोजन प्रदर्शनी का उद्देश्य है कि जनता को बताया जाए कि किस प्रकार के अत्याचार आपातकाल के समय किए गए थे ,इस प्रदर्शनी में वह सभी सरकारी दस्तावेज लगाए गए हैं जो कभी पब्लिक के बीच सार्वजनिक नहीं किए गए थे *इस दौरान हेमेंद्र शर्मा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष , जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह , महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर , विधायक मनीष असीजा ,कामिनी राठौर महापौर , लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष दिनकर गुप्ता व दिनेश भारद्वाज , रवींद्र शर्मा ढपली ने सम्बोधित* किया । इस दौरान प्रमुख रूप से मानवेन्द्र प्रताप सिंह , ठा. विश्वदीप सिंह , अरविंद पचौरी , महेश राजपूत , सुमन चतुर्वेदी , राजेन्द्र बौहरे , सुनील शर्मा , कन्हैया लाल गुप्ता , व्रन्दावन लाल गुप्ता , रंजना सिंह चेयरमैन, कार्यक्रम संयोजक डॉ अमित गुप्ता , विवेक अग्रवाल , दीपक गुप्ता कालू , आकाश गर्ग ,उदय ठाकुर , सत्यवीर गुप्ता , अविनाश सिंह भोले , मुन्नी देवी श्वेता पोरवाल , आंनद अग्रवाल , केशव फौजी , विष्णु सक्सेना , राम नरेश कटारा , राजीव गुप्ता , शैलेंद्र गुप्ता , गौतम कुशवाह , अनार सिंह कुशवाहा , लायक सिंह शंखवार , प्रचीर सेठ , देशदीपक गुप्ता राजा , भारत सिंह वर्मा , नरेश शर्मा नीटू , वीरेन्द्र प्रताप सिंह , राजेश चौहान , अवनीश गुप्ता , अनुपमा शर्मा , आकृति सहयोगी , राम लड़ैती , केके गाँधी , रामबाबू झा , भगवान सिंह झा , महेंद्र द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन व पार्टी कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित थे।। मंच का संचालन आकाश शर्मा व अंकित तिवारी द्वारा किया गया।
इनपुट अमित गुप्ता