राज्य

मासिक काव्य–गोष्ठी में उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए कवि रवि सक्सेना चित्रांश सम्मानित

मासिक काव्य–गोष्ठी में उत्कृष्ट काव्य सृजन के लिए कवि रवि सक्सेना चित्रांश सम्मानित

 

Firozabad  सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था ज्ञान भारती की मासिक काव्य गोष्ठी “चित्रांश भवन” पर आयोजित की गई। जिसमें काव्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नगर के युवा कवि रवि सक्सेना चित्रांश को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार जितेंद्र उपाध्याय ने की तथा संचालन संस्था के महासचिव दिलीप गौड़ ने किया। कार्यक्रम अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय ने कहा कि ज्ञान भारती विभिन्न विधाओं के पारंगत व उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले साहित्यकारों को अपने मंच से सम्मानित करती रही है। इस माह में कवि रवि सक्सेना चित्रांश की काव्य कृतियों का मूल्यांकन करते हुए उनके उत्कृष्ट काव्य के लिए उन्हें” नगर गौरव” से अलंकृत कर सम्मानित किया गया जा रहा है। इस अवसर पर ब्रज साहित्य के वरिष्ठ कवि बनवारी लाल शर्मा विप्र ने रवि सक्सेना चित्रांश को पटुका माला पहनाकर स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीमद् भगवत गीता व लेखनी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उपस्थित अन्य कवियों ने भी माला व पटुका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा पूरी– सब्जी व खीर का वितरण साधु, संत, गरीबों व जरूरतमंदों में किया गया। मासिक काव्य गोष्ठी की शुरुआत संस्था के मीडिया प्रभारी रवि सक्सेना चित्रांश द्वारा मां सरस्वती के चरणों में सरस्वती वंदना से की गई।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. चेतन बिहारी सक्सेना, महासचिव दिलीप गौड़, मीडिया प्रभारी रवि सक्सेना, एबीवीपी के ब्रज प्रांत कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह,अभाविप टूंडला नगर अध्यक्ष रोहितांश यादव, टूंडला महोत्सव समिति प्रमुख मोहित कौशिक, कवि जितेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र झा, गुरदीप नौहवार, नवीन गुप्ता, कवि बनवारी लाल शर्मा आदि उपस्थित प्रमुख रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *