अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाला
न्यायालय के आदेश पर विवाहिता ने पति सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई
अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल
– ससुरालिजन सामूहिक विवाह से खुश नहीं थे, कराया था दोबारा से विवाह
– न्यायालय के आदेश पर विवाहिता ने पति सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई
फिरोजाबाद ।
सामूहिक विवाह से खुश न होने पर ससुरालियों ने दोबारा से विवाह कराया। बावजूद इसके विवाहिता से अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विवाहिता ने न्यायालय के आदेश पर पति सहित पांच के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव सराय नूरमहल निवासी सोनी सविता की शादी 24 जनवरी 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत बॉबी सविता निवासी नगला गंगाराम थाना पचोखरा के साथ हुई थी। सामुहिक विवाह से पति, ससुर सोबरन सिंह, सास रेखा देवी, देवर सनी व ननद शिल्पी खुश नहीं थे। ससुरालिजन दोबारा से दान दहेज के साथ शादी करने की बात कहने लगे थे। विवाहिता के ससुर दहेज में पांच लाख की पूरी शादी की बात कहने लगे। पीड़िता के पिता ने पुत्री के ससुरालियों के अनुसार शादी कर दी थी। शादी में दहेज का पूरा समान सहित सोने – चांदी के आभूषण भी दिए थे। विवाहिता को सामूहिक विवाह में मिले 35 हजार रूपये भी पति बॉबी ने दबाव बनाकर निकाल लिए थे। दान दहेज की शादी करने के बाद भी ससुरालिजन विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रूपये की मांग करने लगे। अतिरिक्त दहेज न देने पर उसके साथ मारपीट करने के साथ घर से निकालने का दबाव बनाने लगे। विवाहिता के 15 अक्तूबर 2023 को पेट में दर्द उठने पर सास व पति ने एक चूरन की पुड़िया खाने को दे दी थी। चूरन खाने के विवाहिता बेहोश हो गई थी। विवाहिता के पिता बड़ी बेटी की ससुराल आगरा के मनखेड़ा से लौट रहे थे, तभी उसके घर जाने पर उसे बेहोश हालत में देख वह दंग रह गए थे। बेहोशी हालत में ससुरालियों व उसके पिता ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। विवाहिता के ससुरालिजन उसको अस्पताल में छोड़कर चले गए थे। साथ ही उसके ससुरालिजन अतिरिक्त दहेज देने पर ही रखने को तैयार हैं, किंतु पति के अन्य महिला से संबन्ध होने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है। विवाहिता ने थाने में ससुरालियों की शिकायत की थी, किंतु उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। उसके बाद उसने न्यायालय के आदेश पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट –रामपाल चौधरी