Advertisement
Leaderboard Banner

सफाई कर्मियों ने सभासद पर लगाए गंभीर आरोप, सभासद बोले- छवि धूमिल करने की साजिश

Firozabad  टूंडला। नगर पालिका परिषद टूंडला में ठेके पर कार्यरत दो निजी कर्मचारियों ने वार्ड-15 के सभासद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें सफाई कर्मचारी के रूप में रखा…

सफाई कर्मियों ने सभासद पर लगाए गंभीर आरोप, सभासद बोले- छवि धूमिल करने की साजिश

Firozabad 

 

टूंडला। नगर पालिका परिषद टूंडला में ठेके पर कार्यरत दो निजी कर्मचारियों ने वार्ड-15 के सभासद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें सफाई कर्मचारी के रूप में रखा गया है, लेकिन उनसे सफाई कार्य के बजाय वार्ड में बेलदारी और मजदूरी कराई जा रही है।

कर्मचारियों अजय और सचिन का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान उनसे जबरन मजदूरी कराई गई। उनका कहना है कि जब उन्होंने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करनी चाही तो उन्हें कथित तौर पर धमकाया गया और गाली-गलौज भी की गई। दोनों कर्मचारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, वार्ड-15 के सभासद ने कर्मचारियों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से गलत तरीके से वीडियो बनाकर भ्रामक आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के दावे आमने-सामने हैं। ऐसे में पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · The Open Press

The editorial team at The Open Press.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.