रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और 91 घायल हुए।
रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार तड़के, जब लोग गहरी नींद में सोए थे, एक रूसी हमले ने कीव में तबाही मचा दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 74 मिसाइलों और 496 ड्रोन से किए गए हमले में करीब 27 लोगों की मौत हो गई और 91 से अधिक घायल हुए। स्थानीय अधिकारियों ने इन आंकड़ों की पुष्टि की है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बचावकर्मी इस समय मलबा हटा रहे हैं और तलाशी अभियान चला रहे हैं। एक आधिकारिक बयान में यूक्रेनी सेना ने दावा किया कि हमले में 130 बहुमंजिला इमारतों को नुकसान पहुंचा। बताया जा रहा है कि नीपर नदी के पास एक 12 मंजिला इमारत पर हुआ हमला इतना विनाशकारी था कि मिसाइल के टकराते ही उसके सभी 64 अपार्टमेंट मलबे में तब्दील हो गए। बचावकर्मी और सेना मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं; सूत्रों के अनुसार, हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
कीव पर रूसी हमला: 27 की मौत
रूस ने कीव पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिसमें 27 लोगों की मौत हो गई और 91 घायल हुए। रूस-यूक्रेन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। गुरुवार तड़के, जब लोग गहरी नींद में सोए थे, एक रूसी हमले ने…


Comments
Be the first to comment on this story.